कार्यकर्ताओं के सम्मान संग खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशन में गुरुवार को भाजपा के उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम के सह संयोजक साकेत ¨सह सोनू ने बहुआरा गांव के हनुमान मंदिर पर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने पहुंचे। वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में साकेत ¨सह सोनू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की रीढ़ होती है।
जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशन में गुरुवार को भाजपा के उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम के सह संयोजक साकेत ¨सह सोनू ने बहुआरा गांव के हनुमान मंदिर पर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने पहुंचे। वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
साकेत ¨सह सोनू ने कहा कि कार्यकर्ताओं पार्टी के रीढ़ होते हैं। यही लोग सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इसलिए ये सम्मान के पात्र है और शायद यही सोचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई साह ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने को कहा है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही असल में राष्ट्र भक्त है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने अशोक ¨सह, गोरख ¨सह, वकील ¨सह, बगेदन पासवान, हंसराज कोइरी को पार्टी वाली पट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं भाजपा के मुरली छपरा ब्लाक के अध्यक्ष मंटू ¨बद ने कहा कि 2019 के शंखनाद 17 नवंबर को हर बूथ से कम से कम पांच बाइक बैरिया पहुंचेगी। जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा ही पार्टी रह गई है शेष पार्टियों का सफाया हो गया है। इसके बाद क्षेत्र के मुरारपट्टी, भुसौला, चिरंजी छपरा, अराजी माफी, सूर्यभानपुर सहित दर्जन भर गांवों में जाकर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेज नारायण मिश्र, गोपाल ¨सह, मुन्ना ¨सह, राकेश साह, गोरख ¨सह, सल्टू तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार ¨सह व संचालन वीरेंद्र शर्मा ने की।