9 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
जासं, इंदरपुर(बलिया) : गड़वार पुलिस ने शनिवार की देर रात दो स्थानों से वध को जा रहे 9 पशुओं संग तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रात को गश्त पर थी। इसी बीच पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस के चेक करने पर इस पर पांच बछड़ा लदा मिला। तस्कर कमलेश यादव निवासी चांदपुर अमहर को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी भाग निकलने में सफल हो गए। इधर रतसर कस्बे से पुलिस ने पिकअप पर लदे चार गाय संग तस्कर हरेंद्र प्रसाद निवासी धनवती धूरा व नरेंद्र प्रसाद निवासी सोनबरसा को गिरफ्तार कर लिया।