विद्यालय में जलजमाव, छात्र परेशान
जासं, पूर (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर दो पर जलजमाव होने के कार
जासं, पूर (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर दो पर जलजमाव होने के कारण बच्चों के आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में गांव के समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों से गांव का एक शिष्ट मंडल मिला और इसकी शिकायती पत्र भी दिया गया। यहां तक कि इस समस्या को जनसुनवाई में भी प्रेषित किया गया लेकिन समस्या जस की तस अभी भी बनी हुई है। इससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अधिकारी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी का कहना है कि जलजमाव की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी हुई है। इस समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।