होमगार्ड का निधन से जवानों में शोक
-॥ड्डद्वद्दह्वड्डह्मस्त्रह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध ड्ड 2ड्ड1द्ग श्रद्घ द्वश्रह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डद्वश्रठ्ठद्द ह्लद्धद्ग ह्यश्रद्यस्त्रद्बद्गह्मह्य-॥ड्डद्वद्दह्वड्डह्मस्त्रह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध ड्ड 2ड्ड1द्ग श्रद्घ द्वश्रह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डद्वश्रठ्ठद्द ह्लद्धद्ग ह्यश्रद्यस्त्रद्बद्गह्मह्य-॥ड्डद्वद्दह्वड्डह्मस्त्रह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध ड्ड 2ड्ड1द्ग श्रद्घ द्वश्रह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डद्वश्रठ्ठद्द ह्लद्धद्ग ह्यश्रद्यस्त्रद्बद्गह्मह्य-॥ड्डद्वद्दह्वड्डह्मस्त्रह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध ड्ड 2ड्ड1द्ग श्रद्घ द्वश्रह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डद्वश्रठ्ठद्द ह्लद्धद्ग ह्यश्रद्यस्त्रद्बद्गह्मह्य-॥ड्डद्वद्दह्वड्डह्मस्त्रह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध ड्ड 2ड्ड1द्ग श्रद्घ द्वश्रह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डद्वश्रठ्ठद्द ह्लद्धद्ग ह्यश्रद्यस्त्रद्बद्गह्मह्य
जागरण संवाददाता, सुखपुरा(बलिया): थाना क्षेत्र के घोसवती निवासी होमगार्ड के जवान की बीमारी के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर पर सुखपुरा पुलिस व होमगार्ड के जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को थाने में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। भीम सिंह (45) होमगार्ड में पन्द्रह वर्ष से कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से वह कैंसर से भी पीड़ित थे। उनका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। शुक्रवार को ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में एक शोकसभा किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि भीम सिंह काफी अनुशासित जवान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। साथ ही होमगार्ड व पुलिस के जवानों ने अपने पास से 21 हजार रुपये का सहयोग भी उनके परिवार वालों को प्रदान किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक अखिलेश पांडेय, सरफराज खान, अजय प्रताप सिंह, सत्यदेव प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, जया, ज्योति, ज्योत्सना, प्रीति, रेनू, हरेंद्र साहनी, मुंशी यादव, शैलेंद्र, योगेंद्र यादव, सतीश यादव, राजेश यादव, अरविद यादव, तेज बहादुर सिंह, हरिनाथ यादव, धनेश्वर, रामनाथ, राजाराम यादव, जनार्दन प्रसाद, दयाशंकर राम, संजय यादव आदि मौजूद थे।