लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों ने मतदान करने का लिया संकल्प
जासं सागरपाली (बलिया) हनुमानगंज विकास खंड के बघेजी गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:23 PM (IST)
जासं, सागरपाली (बलिया) : हनुमानगंज विकास खंड के बघेजी गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अन्नू सिंह ने ग्रामवासियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं, मजदूरों, बुजुर्गों व किसानों के बीच जाकर मत की ताकत के बारे में बताया। इस दौरान सभी को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। युवाओं ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। विमला देवी, ज्योति सिंह, रानी देवी, फूलमती देवी, मीरा देवी, रीता, राधामोहन सिंह, रामकेवल प्रसाद उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें