Move to Jagran APP

भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहा विद्यार्थी परिषद : केशव मौर्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का 59 वां प्रांतीय अधिवेशन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में आयोजित हुआ। इसमें आजमगढ़ मऊ देवरिया महराजगंज कुशीनगर गोरखपुर जिला संत कबीरनगर गोरखपुर महानगर बस्ती सिद्धार्थनगर सहित 12 जनपदों से पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं कि हम विश्व गुरु होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:29 PM (IST)
भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहा विद्यार्थी परिषद : केशव मौर्य
भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहा विद्यार्थी परिषद : केशव मौर्य

जागरण संवाददाता, बलिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का 59 वां प्रांतीय अधिवेशन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में आयोजित हुआ। इसमें आजमगढ़, मऊ, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर जिला, संत कबीरनगर, गोरखपुर महानगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित 12 जनपदों से पदाधिकारी शामिल हुए।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिवेशन को संबोधित करते कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब हम विश्व गुरु होंगे। इसमें विद्यार्थी परिषद का विशेष योगदान रहेगा। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में विद्यार्थी परिषद सच्चे मन से काम कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चितन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। देश की युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। इसकी मूल अवधारणा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।

अपने संबोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने का आहृवान किया। आशीष ने कहा कि सात दशकों के विद्यार्थी परिषद की यात्रा में अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए। इस संगठन ने समाज के लिए अच्छा नेतृत्व दिया है। यह संगठन पूरे राष्ट्र में फैला हुआ है। जो राष्ट्र के निर्माण में निरंतर काम कर रहा है। स्वागत भाषण करते हुए प्रयागराज स्थित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी व्यक्ति निर्माण में लगा है। इस संगठन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श और मानक लोगों का समूह खड़ा किया है। विद्यार्थी परिषद वर्तमान का नागरिक बनाती है। एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष राजशरण शाही ने कहा समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए एबीवीपी लगातार कार्य कर रही है।

उद्घाटन सत्र के अंत में एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त की वार्षिक पत्रिका स्मृति मंजूषा का विमोचन डिप्टी सीएम ने किया। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, आशीष चौहान, प्रांत अध्यक्ष राजशरण शाही, प्रांत मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा, स्वागत मंत्री डॉ. धर्मात्मा नंद, नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी, नगर मंत्री रतन पांडेय, प्रशांत राय बंटी, अभिषेक राय, सौरभ सिंह रानू आदि थे। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। आभार डॉ. धर्मात्मा नन्द गुप्ता ने व्यक्त किया।

-इनसेट

बोर्ड परीक्षा के टॉपरों के घरों तक बनेगी पक्की सड़क

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने घोषणा किया कि जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में टॉपर होंगे उनके घरों तक हम पक्की सड़क बनाने का काम करेंगे। उस सड़क का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय से हाई स्कूल व इंटर में बच्चे टॉप करेंगे उस स्कूल तक भी पक्की सड़क सरकार बनाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव ने फाइन आर्टस के छात्र रुपेश सिंह की कला की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.