तमंचा कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता नगरा ( बलिया) नगरा पुलिस ने शनिवार को निछुआडीह निर्माणाधीन फायर स्टे
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : नगरा पुलिस ने शनिवार को निछुआडीह निर्माणाधीन फायर स्टेशन के पास से तमंचा, कारतूस के साथ परसियां निवासी शातिर अपराधी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष डीके पाठक हमराहियों के साथ नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी बीच बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने भागने का प्रयास किया कितु पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक पर नगरा, पकड़ी, भीमपुरा व वाराणसी के कई थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, गैर इरादतन हत्या, धोखाधड़ी आदि के 23 मुकदमे दर्ज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें