छोटी दीपावली पर रोशनी से नहा उठा वीर लोरिक स्टेडियम
छोटी दीपावली के मौके पर मंगलवार को वीर लोरिक स्टेडियम रोशनी में नहा उठा। खिलाड़िय़ों ने अपनी कर्मस्थली पर दीप की माला सजा कर त्योहार को यादगार बना
जासं, बलिया : छोटी दीपावली के मौके पर मंगलवार की शाम को वीर लोरिक स्टेडियम रोशनी में नहा उठा। खिलाड़िय़ों ने अपनी कर्मस्थली पर दीप की माला सजा कर त्योहार को यादगार बना दिया। रोशनी से नहाये स्टेडियम की छटा देखने लायक थी। दीपोत्सव का शुभारम्भ नपा चेयरमैन अजय कुमार ने मां लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजा कर की। चेयरमैन द्वारा एक दीपक जलाने के बाद मानो दीया जलाने की होड़ मच गई। वहां मौजूद अन्य अधिकारियों व अन्य प्रमुख लोगों ने भी दीए जलाए। वहीं छात्र- छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों से स्टेडियम परिसर में आकर्षक छटा बिखरने लगीं। रंगोलियों में दीये व दीपावली से संबंधित अन्य वस्तुओं के डिजाइन बने थे, जो बरबस ही लोगों का मन मोह रहे थे। स्टेडियम के बाहर सड़क से ही यह भव्य नजारा लोगों को अपनी ओर खींच रहा था। दीयों को हाथ में लिए लोगों ने अंधेरे को दूर रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर इं. अरुण ¨सह, कपिल देव व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव ¨सह, मेजर दिनेश ¨सह आदि मौजूद थे।