सिरिज के अभाव में टीकाकरण बंद, आक्रोश
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) कोविड टीकारण के लिए प्रदेश सरकार सभी जतन कर रही ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 04:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोविड टीकारण के लिए प्रदेश सरकार सभी जतन कर रही है कितु धरातल पर लोग दौड़-भाग करते देखे जा रहे हैं। रसड़ा सीएचसी पर बुधवार व गुरुवार को टीका लगाने के लिए सिरिज नहीं थी। इससे टीकाकरण कार्य बाधित रहा। टीका लगवाने आए कई लोगों ने इसके लिए हंगामा किया। व्यवस्था को कोसा। सीएचसी के जिम्मेदार को दोषी ठहराया। जिला प्रतिरिक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में सिरिज की कमी नहीं है। संबंधित केंद्र के कर्मचारी यदि जिला मुख्यालय से सिरिज न ले जाएं तो यह उनकी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि अभी एक लाख सिरिज स्टोर में हैं। पहले की डिमांड वाली सिरिज भी आने वाली हैं। टीकाकरण की गति को और भी तेज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें