गणतंत्र दिवस पर 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
जागरण संवाददाता बलिया कोरोना वायरस के दौरान लाकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाने में य
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: कोरोना वायरस के दौरान लाकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाने में यूपी-112 ने अहम भूमिका निभाई है। विभाग का मान बढ़ाने वाले पुलिस के इस जत्थे के 13 कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इसमें मुख्य आरक्षी भोला यादव कमांडर, योगेंद्र यादव, रमेश चंद्र सरोज, सुरेंद्र कुमार निषाद, रामभजन यादव, हीरालाल यादव, पंकज कुमार, शोभनाथ यादव, मधुकर उपाध्याय, रविकांत, अभिनंदन राय, यशवंत सिंह, अमरनाथ यादव शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि इन कर्मियों ने वर्ष 2020 में लाकडाउन के दौरान आम जनमानस की बहुत मदद की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें