विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: बलिया में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 07 Oct 2023 11:03 PM (GMT+05:30)

आरोपियों की पहचान सालिक सिंह (20) और दीपक यादव (22) के रूप में हुई है दोनों आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ गुरुवार को IPC POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

बलिया में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
बलिया में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पीड़िता के गांव के ही हैं आरोपी
  2. एक गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

पीटीआई, बलिया। 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस  ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि यहां बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 अक्टूबर को दो लोगों ने दलित लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता के गांव के ही हैं आरोपी 

थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सालिक सिंह (20) और दीपक यादव (22) के रूप में हुई है, दोनों आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ गुरुवार को IPC, POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ेंः Israel-Palestine conflict: 13 साल और चार युद्धों से भी नहीं सीखा फलस्तीन, इजरायल पर बार-बार दाग रहा रॉकेट

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दीपक यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। एएसपी ने कहा, सालिक सिंह लापता है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।