विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगा अनुदान, लाभ पाने के लिए 27 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन बुकिंग

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के किसान कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए 27 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग जारी।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित है।

  3. एसएमएएम योजना से किसानों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, बलिया। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के इच्छुक किसान 27 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) और फसल अवशेष प्रबंधन योजना में अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

किसानों को आवेदन के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर किसान कार्नर में ‘यंत्र हेतु बुकिंग’ लिंक का उपयोग करना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन जनरेट करना जरूरी है।

सहायक विकास अधिकारी कृषि, नवानगर हरिश्चंद्र यादव ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना बुकिंग पूरी करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि समय रहते आवेदन करने से अंतिम समय में पोर्टल पर संभावित तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सकता है। इन योजनाओं से किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपनाने और फसल अवशेष प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 4.91 करोड़ की लागत से सुधरेंगे हरदोई की शाहाबाद की सड़कों के दिन, लोक निर्माण विभाग ने दी मंजूरी