नहर में पलटी अनियंत्रित बोलेरो
जासं रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर नहर मार्ग पर गुरुवार की सुबह बरातियों से भरी अनियंत्रित बोलेरो नहर में पलट गई। गनीमत रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जासं, रतसर (बलिया) : गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर नहर मार्ग पर गुरुवार की सुबह बरातियों से भरी अनियंत्रित बोलेरो नहर में पलट गई। गनीमत रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बांसडीह निवासी लाल बहादुर प्रजापति के पुत्र डब्लू प्रजापति की बारात थाना क्षेत्र गड़वार के चकिया निवासी बलिराम प्रजापति के यहां आई थी। बारातियों को लेकर गुरुवार की सुबह बोलेरो वापस जा रही थी कि रतसर नहर बाइपास मार्ग पर काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। तेज आवाज के साथ बोलेरो को पलटते देख आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए और सभी को बाहर निकाले। इसमें सवार गणेश प्रजापति, धर्मेंद्र ठाकुर, धनन्जय प्रजापति, चंदन, शिवनाथ, राजेश प्रजापति और विनोद यादव को हल्की चोटें आई थी।