सामाजिक कार्य के लिए जिले के दो युवक हुए सम्मानित
सामाजिक कार्य के लिए बलिया के दो युवक हुए सम्मानित
जागरण संवाददाता, बलिया : समाजिक क्षेत्र में या गीत संगीत, साहित्य की दुनिया में बेहतर कार्य करने वालों को लखनऊ में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी गैर राजनीतिक समाजिक संगठन ने भारतीय अटल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में जिले के दो युवक भी शामिल हैं। यहां के निवासी डा. भूपेश सिंह को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सिकंदरपुर क्षेत्र के दादर निवासी भोजपुरी गीतकार संजय सिंह राजपूत को भी सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने, गीत-संगीत के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर प्रहार करने आदि के लिए संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
डा. भूपेश सिंह और संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ऐसे बहुत कम संगठन होते है जो सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इतना सम्मान देते हैं। यह संगठन देश में बहुत ही बेहतर कार्य कर रहा है। इससे सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ेगा। इस मौके पर संगठन के विष्णु सिंह जादौन, राष्ट्रीय महामंत्री शशि भूषण सिंह, महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मनमोहन राय आदि थे।