सड़क हादसों में बाइक सवार दो महिलाएं घायल
नगर के दो चौराहों पर सोमवार को सुबह हुईं सड़क दुर्घ
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 05:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : नगर के दो चौराहों पर सोमवार को सुबह हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुबह लगभग सात बजे भगत सिंह चौराहे पर बाइक चला रहीं पुष्पा यादव (30) पत्नी रामप्रवेश निवासी गोविदपुर असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी घटना आजाद चौराहे पर हुई। बाइक पर सवार पूनम (31) पत्नी विनोद निवासी सलेमपुर बेकाबू बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को रसड़ा सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें