Move to Jagran APP

घाघरा में नहाते समय बालक समेत दो डूबे

दर्दनाक -मकर संक्रांति पर्व पर हुए हादसों से हर तरफ मातम -मनियर के नौकागांव व बैरिया के चांदपुर में हुई घटना जागरण संवाददाता, बलिया: जिले में मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को अलग-अलग घाटों पर नहाते समय घाघरा में बालक समेत दो डूब गए। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों घाटों पर तलाश की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:43 PM (IST)
घाघरा में नहाते समय बालक समेत दो डूबे

जागरण संवाददाता, बलिया: जिले में मकर संक्रांति के दिन मंगलवार को अलग-अलग घाटों पर नहाते समय घाघरा में बालक समेत दो डूब गए। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों घाटों पर तलाश की जा रही है। घटनाएं मनियर थाना क्षेत्र के नौकागांव व बैरिया क्षेत्र के चांदपुर में हुई।

loksabha election banner

बांसडीह क्षेत्र के घाघरा नदी के घाट नौकागांव मठिया के सामने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्निवेश (18) पुत्र विनोद उपाध्याय निवासी मनियर अपने चचेरे भाई के साथ स्नान करने गए थे। दोनों भाई घाघरा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच अग्निवेश नहाते समय पानी में कुछ अंदर चल गया। इस दौरान वह डूबने लगा। यह देख साथ रहा चचेरा भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। नाविकों के सहारे उसकी तलाश की जा रही है।

बकुल्हा: क्षेत्र के चांद दियर घाघरा तट पर मकर पर्व स्नान करने गया दीपक यादव (12) निवासी टोला रिसाव राय स्नान करते समय डूब गया। यह अपने साथियों के साथ मकर संक्रांति पर्व पर घाघरा में स्नान करने गया हुआ था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। यह देखकर साथ रहे युवक शोर मचाने लगे। देखते ही देखते इन सभी के आंखों के सामने ही वह डूब गया। स्थानीय मल्लाहों के माध्यम से पुलिस तलाश में जुट गई है। बताते है कि इस स्थल पर घाघरा का कटान पहले से ही हो रहा है। इस स्थल पर धारा इतनी तेज थी कि बहुत देर तक स्थानीय युवक उसकी तलाश नहीं पाए। चौकी इंचार्ज चांद दियर मायापति त्रिपाठी व जयप्रकाशनगर के चौकी इंचार्ज मोतीलाल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मांझी से गोताखोर बुलाए गए ¨कतु दोपहर बाद तक गोताखोर भी बच्चे का शव घाघरा से नहीं ढूंढ पाए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.