विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के सहतवार हत्याकांड में दो आरोपितों ने अदालत में किया समर्पण, एक अब भी फरार

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:50 AM (GMT+05:30)

बलिया के सहतवार में विनोद राजभर हत्याकांड के दो नामजद आरोपी शुभम वर्मा और राजू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण ...और पढ़ें

बलिया सहतवार हत्याकांड: दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, एक फरार आरोपी की तलाश जारी।

बलिया सहतवार हत्याकांड: दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, एक फरार आरोपी की तलाश जारी।

HighLights

  1. विनोद राजभर हत्याकांड: दो आरोपी शुभम वर्मा, राजू यादव ने किया आत्मसमर्पण।

  2. पुलिस ने पहले ही हर्ष वर्मा को किया था गिरफ्तार।

  3. चौथे आरोपी राजा कुंवर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।

जागरण संवाददाता, बलिया। सहतवार कस्बे के चर्चित विनोद राजभर हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बीच दो और नामजद आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें आरोपित शुभम वर्मा और राजू यादव शामिल है।

इससे पहले पुलिस हर्ष वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह मामले के चार नामजद आरोपितों में तीन पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि चौथे आरोपित राजा कुंवर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर-14 में बीते नौ नवंबर को रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शुभम वर्मा समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर विनोद राजभर के घर में घुस गए और विनोद तथा उनके पड़ोसी सुदर्शन राजभर पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विनोद को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर शुभम वर्मा, हर्ष वर्मा, राजू यादव और राजा कुंवर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि हत्याकांड के दो आरोपितों शुभम वर्मा और राजू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

इससे पहले एक आरोपित हर्ष वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मामले में नामजद चौथे आरोपित राजा कुंवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।