विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 दिन में राब‌र्ट्सगंज से होगी टमाटर की आवक

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 07:08 PM (IST)

जागरण संवाददाता बलिया हरी सब्जियों के साथ टमाटर के भाव में तेजी जारी है। एक माह से

10 दिन में राब‌र्ट्सगंज से होगी टमाटर की आवक
10 दिन में राब‌र्ट्सगंज से होगी टमाटर की आवक

जागरण संवाददाता, बलिया : हरी सब्जियों के साथ टमाटर के भाव में तेजी जारी है। एक माह से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी बरकरार है। पहले 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर इस समय 70 से 80 रुपये में मिल रहा है। इसमें आने वाले दिनों में कमी हो सकती है। लगभग दस दिनों में राब‌र्ट्सगंज, सोनभद्र से टमाटर की आवक शुरू होने के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों के अनुसार अभी महाराष्ट्र के अंबिकापर से टमाटर की खेप वाराणसी, कानपुर, लखनऊ व अन्य शहरों तक मंगाई जा रही है। इसके बाद जनपद के व्यापारी वहां से खरीद कर रहे हैं। अधिक दूरी के कारण भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। ऐसे में दाम बढ़े हुए हैं।

------------------

बोले कारोबारी, बाजार पर असर

चित्तू पांडेय चौराहे के पास सब्जी मंडी में दुकान चलाने वाले गुड्डू ने बताया कि लगन शुरू होने पर टमाटर की मांग बढ़ जाती है। साथ ही दूरी से मंगाने के कारण टमाटर महंगा बिक रहा है। राब‌र्ट्सगंज से टमाटर आने लगेगा तो थोड़ी नरमी आने की संभावना जरूर होगी। बाजार में टमाटर के व्यवसाय पर असर देखा जा रहा है। ग्राहक कम हो गए हैं। खरीदार पहले की अपेक्षा कम मात्रा में टमाटर खरीद रहे हैं। होटलों में सलाद से टमाटर गायब हो गया है।