सेवा कार्यों के लिए प्रधानमंत्री को भेजा आभार संदेश
बलिया आज जेपी की जयंती है। आज ही के दिन 11 अक्टूबर 1902 को सिताबदियारा में जेपी का जन्म ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 08:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : जनसेवा कार्य के बीस वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा बांसडीह मंडल के स्थानीय नगर पंचायत शक्ति केंद्र पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनहित में किये गये सेवा कार्यों के लिए बधाई और आभार संदेश भेजा गया। भाजपा महिला मोर्चा बांसडीह मंडल की अध्यक्ष लालती देवी के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने आभार और बधाई संदेश भेजा। इस अवसर पर भाजपा मंडल बांसडीह अध्यक्ष प्रतुल ओझा, तेजबहादुर रावत, अमर सिंह, अग्निवेश गुप्ता, पार्वती देवी, लालमुनि देवी, कमली देवी, सुगावती देवी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें