पूंजीपतियों का गुलाम बन गई यह सरकार : रामगोविद
जागरण संवाददाता बांसडीह (बलिया) भाजपा की सरकार किसानी का दुश्मन और पूंजीपतियों का गुल
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : भाजपा की सरकार किसानी का दुश्मन और पूंजीपतियों का गुलाम बन गई है। हर तरफ लूट मचा है, लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की हवा बता रही है कि सभी लोग प्रदेश में सपा का शासन चाहते हैं। यह बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कही। वह बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं की वर्चुअल मीटिग में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के विरोध में बिल पास करा लिया है। यह किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि हम आपके बीच आना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने मुझे आने से मना कर दिया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ,आशुतोष ओझा ,मनु सिंह, रमेश साहनी, अशोक यादव, संकल्प सिंह, धर्मेंद्र माणिक, अशुतोष सिंह, मुन्ना रावत, विश्व कुमार आदि रहे। संचालन राणा योगेंद्र सिंह ने किया।