भारतीय संस्कृति की अनमोल कला है जादू
जासं रसड़ा (बलिया) जादू भारतीय संस्कृति की अनमोल कला है। इस कला के माध्यम से जहां लोग मनोरंजन का लुत्फ उठाते हैं वहीं यह सामाजिक कुप्रभावों बुराइयों को मिटाने में सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
जासं, रसड़ा (बलिया) : जादू भारतीय संस्कृति की अनमोल कला है। इस कला के माध्यम से जहां लोग मनोरंजन का लुत्फ उठाते हैं वहीं यह सामाजिक कुप्रभावों, बुराइयों को मिटाने में सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहा है। यह बात प्रख्यात जादूगर एमके पंडित ने कहीं। 13 दिसंबर से शारदा चित्र मंदिर में शुरू हो रहे जादू कला के पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए जादूगर ने कहा कि इस कला के माध्यम से सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही खाली हाथ नोटों की बारिश, हवा में लड़की का गायब हो जाना, लड़की का खूंखार जानवर बन जाना आदि कलाओं का लोग लुत्फ उठाते हैं। प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि जादू एक लोप होती हुई संस्कृति है लेकिन इसे स्वस्थ मनोरंजन के लिए जाना जाता है। इस मौके पर स्लोनी, अमित आर्या, मुकेश कुमार, धीरज राज, राहुल, राजू आदि मौजूद थे।