Move to Jagran APP

कंबल पाकर खिले गरीब महिलाओं के चेहरे

गलन भरी ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खिले उठ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:15 PM (IST)
कंबल पाकर खिले गरीब महिलाओं के चेहरे
कंबल पाकर खिले गरीब महिलाओं के चेहरे

जागरण संवाददाता, बलिया : गलन भरी ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खिले उठे। मंगलवार को महावीर नगर स्थित नई उमंग महिला परामर्श केंद्र पर अध्यक्ष डा.नीरू माथुर भटनागर की ओर से गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। इसमें कुल 100 लोगों को कंबल दिया गया। कंबल पाकर सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशी के भाव दिखे।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि नई उमंग संस्था महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निश्शुल्क सेवा प्रदान करती है। महिलाएं किसी भी समस्या के निदान के लिए संस्था से संपर्क करें और आत्मनिर्भर बनने की जानकारी निश्शुल्क प्राप्त करें। साथ ही उन्हें चिह्नित कर संस्था की ओर से हर तरह की मदद की जाएगी। इस मौके पर तेतरी देवी, आशा, मनीषा, ऊषा, रूकमणि, मीना, सरिता आदि उपस्थित रहीं। बिल्थरारोड में आरएसएस का समरसता सहभोज

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर पर आरएसएस समरसता सहभोज का आयोजन मंगलवार को किया गया। आरएसएस के जिला कार्यवाह सतीश व नगर कार्यवाह संजय बरनवाल की मौजूदगी में हुए सहभोज में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए।

इस मौके पर जिला कार्यवाह ने हर भारतीय से प्रत्येक दिन कम से कम एक घंटा समय समाज के विकास व भलाई के लिए देने का आह्वान किया। अंत में मकर संक्रांति की सभी को बधाई देते हुए चिउड़ा-दही, खिचड़ी का सहभोज किया गया। इसमें पंकज, स्वयंसेवक आलोक गिरि, अमित सिंह, पंकज मोदी, सतीश गुप्ता, विनोद शर्मा, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.