कुएं में मिला युवक का शव, बंधे थे हाथ-पैर
ञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ ह्लद्बद्गस्त्र द्धड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र द्घश्रश्रह्ल द्बठ्ठ ड्ड 2द्गद्यद्यञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ ह्लद्बद्गस्त्र द्धड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र द्घश्रश्रह्ल द्बठ्ठ ड्ड 2द्गद्यद्यञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ ह्लद्बद्गस्त्र द्धड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र द्घश्रश्रह्ल द्बठ्ठ ड्ड 2द्गद्यद्यञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ ह्लद्बद्गस्त्र द्धड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र द्घश्रश्रह्ल द्बठ्ठ ड्ड 2द्गद्यद्यञ्जद्धद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ ह्लद्बद्गस्त्र द्धड्डठ्ठस्त्र ड्डठ्ठस्त्र द्घश्रश्रह्ल द्बठ्ठ ड्ड 2द्गद्यद्य
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में बुधवार की रात कुएं में युवक हनुमंत सिंह (28) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस संग पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी था।
रात करीब सात बजे युवक नशे की हालत में घर पर पहुंचा। इसके बाद परिवार वालों से मारपीट व विवाद किया। इस पर परिजनों ने उसका हाथ-पैर बांधकर दरवाजे पर लिटा दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद उसके बाहर दिखाई नहीं देने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की। काफी देर उसका शव दरवाजे के सामने स्थित कुएं में उतराया दिखाई दिया। इस परिवार वाले हो हल्ला करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ शव को निकालने के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष नागेश्वर उपाध्याय ने बताया कि युवक का शव कुएं से बाहर निकलवाया गया है। कुएं में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। मृतक की माता ने तहरीर में दर्शाया है कि मेरा पुत्र नशे की धुत होकर परेशान करता था। इससे उसका हाथ पैर बांधकर रखती थीं। अकस्मात उसका पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया।