नौरंगा के सामने अब तक नहीं बना पीपा पुल
15 अक्टूबर तक नियमानुसार पीपा पुल का निर्माण हो जाना चाहिए ¨कतु अभी तक नौरंगा गांव के सामने गंगा पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे गंगा पार के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:24 PM (IST)
जासं, बैरिया (बलिया) : 15 अक्टूबर तक नियमानुसार पीपा पुल का निर्माण हो जाना चाहिए ¨कतु अभी तक नौरंगा गांव के सामने गंगा पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे गंगा पार के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शासनादेश के अनुसार 15 अक्टूबर से 15 जून तक पीपा पुल यातायात के लिए चालू रहना चाहिए ¨कतु पिछले एक दशक से लोक निर्माण विभाग पीपा पुल का निर्माण जनवरी महीने में कराता है और 15 जून को उसे तोड़ देता है। फलस्वरूप लोगों को गंगा पार से तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें