विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में मासूम बच्चे को स्कूल के कमरे में बंद कर घर चली गईं शिक्षिकाएं, ग्रामीणों ने तोड़ा ताला

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:47 PM (IST)

नगरा के तिरनई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं पर एक मासूम बच्चे को कमरे में बंद कर घर जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला और बाद में स्कूल में हंगामा किया, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

बलिया में शिक्षिकाओं ने मासूम बच्चे को स्कूल के कमरे में बंद किया, ग्रामीणों ने तोड़ा ताला।

बलिया में शिक्षिकाओं ने मासूम बच्चे को स्कूल के कमरे में बंद किया, ग्रामीणों ने तोड़ा ताला।

HighLights

  1. शिक्षिकाओं पर बच्चे को कमरे में बंद करने का आरोप।

  2. ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. मामले की जांच के आदेश, खंड शिक्षाधिकारी को जिम्मेदारी।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तिरनई में गुरुवार को शिक्षिकाओं की कथित लापरवाही का मामला सामने आया। आरोप है कि शिक्षिकाएं करीब पांच वर्ष के एक मासूम बच्चे को विद्यालय के कमरे में बंद कर घर चली गईं।

काफी देर तक बच्चा कमरे के अंदर रोता रहा। संयोग से विद्यालय के पास आरओ मशीन के पास हाथ धोने पहुंची एक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला।

शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं और पुरुषों ने शिक्षिकाओं से बच्चे को कमरे में बंद छोड़ने को लेकर सवाल किए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और शांत कराया।

मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। खंड शिक्षाधिकारी रत्नशंकर पांडेय को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।