विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में टैंकर-पिकअप की टक्कर में टैंकर चालक की मौत, पिकअप चालक फरार

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:15 PM (IST)

बलिया-रसड़ा मार्ग पर संवरूपुर चट्टी के पास एक टैंकर और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर चालक संतोष पांडेय की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

बलिया में टैंकर पिकअप की भीषण टक्कर टैंकर चालक की मौत पिकअप चालक फरार।

बलिया में टैंकर पिकअप की भीषण टक्कर टैंकर चालक की मौत पिकअप चालक फरार।

HighLights

  1. टैंकर और पिकअप की संवरूपुर चट्टी के पास टक्कर।

  2. टैंकर चालक संतोष पांडेय की अस्पताल ले जाते समय मौत।

  3. टमाटर लदी पिकअप का चालक दुर्घटना के बाद फरार।

जागरण संवाददाता, चिलकहर (बलिया)। बलिया-रसड़ा मार्ग पर संवरूपुर चट्टी के समीप गुरुवार सुबह टैंकर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप पर लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। वहीं, पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब सात बजे एक टैंकर बलिया से मऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बलिया-रसड़ा मार्ग पर संवरूपुर चट्टी के समीप मऊ की तरफ से आ रही टमाटर लदी पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर चालक 40 वर्षीय संतोष पांडेय निवासी पहाड़पुर, जनपद प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग निकला।

हादसे के बाद पिकअप में लदे टमाटर सड़क पर फैल गए, जिससे मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही गड़वार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल टैंकर चालक को उपचार के लिए चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फरार पिकअप चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।