तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेज
रसड़ा (बलिया) तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के 2020-21 के पदाधिकारियों के चुनाव की सरगर्मी
रसड़ा (बलिया) : तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के 2020-21 के पदाधिकारियों के चुनाव की सरगर्मी तेज गई है। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन में प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी उदयनारायण सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए द्वारिका सिंह व अमर बहादुर सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गोरख प्रसाद तिवारी व मनीष कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु दिनेश कुमार चौहान व शैलेंद्र कुमार राव, मंत्री पद हेतु आलोक कुमार व सतीश चंद्र द्विवेदी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय हेतु रमेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन हेतु सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार, लेखा परीक्षक के लिए कपिलेश्वर दयाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी अपना नाम 14 तक वापस ले सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और उसी दिन मतगणना भी सम्पन्न होगी।
-
सदस्यता पर ग्रहण
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : एआइएमआइएम बिल्थरारोड यूनिट की बैठक सोमवार को चैकियां मोड़ स्थित एक भवन पर हुई जहां पार्टी के विस्तार व मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी की मौजूदगी में बसपा नेता रहे महमूद अंसारी व बिठुआ के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री व कृष्णनन्द यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष श्री अब्बासी ने देश व प्रदेश मे बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओ को पूरे मनोयोग से लगना होगा। बैठक के अंत में पार्टी के विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी रईस अहमद व समीर फारूकी, विधानसभा कोषाध्यक्ष हेतु आबान हसन, विधानसभा संगठन मंत्री जियाऊल साहब, सेक्टर अध्यक्ष फरसाटार मोहम्मद साजिद को व विधानसभा सचिव पद पर मोहम्मद दानिश को मनोनित किया गया। जिला उपाध्यक्ष हृदय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युथ साजिद अंसारी, विधानसभा युथ अध्यक्ष ओसामा मुजाहिद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमीन अंसारी व संचालन शाहीन आलम ने किया।