जिला पंचायत : शपथ ग्रहण समारोह आज, तैयारी पूरी
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 58 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवा
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 04:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 58 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय होंगे। शपथ ग्रहण के लिए सभागार को पूरी तरह से सजाया गया है। जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तैयारी का जायजा लिया। अध्यक्ष सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। अध्यक्ष को शपथ जिलाधिकारी के द्वारा दिलाई जाएगी। सभी सदस्यों को इसकी लिखित सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें