वैदिक मंत्रोंचार के साथ सुंदरकांड प्रारंभ
क्षेत्र के रामनगर स्थित अखंड भारत निर्माण मिशन के प्रांगण मे मोहनेश्वर महादेव व रामजानकी मंदिर पर कौलवासो देवी के स्मृति में रविवार को मिशन का 10वां पासपरायण (तुलसी कृत) वैदिक मंत्रोचार के बीच सुंदरकांड के पाठ से प्रारंभ किया गया। एक माह तक चलने वाले इस पासपरायण में एक अध्याय रोजाना लोक कल्याण के लिए रामायण का पाठ होगा। मिशन के संस्थापक मोहन चंद उपाध्याय ने बताया कि आगामी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है। 14 जनवरी को पुर्णाहुति और भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण के मकसद से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर आभा उपाध्याय, सुधीर पांण्डेय, मनोज पांडेय, बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ट मिश्र, चंदन मिश्र, गोलू मिश्र, अंतिमा कुमारी उमाशंकर यादव, आदि मौजूद रहे।
जासं, दोकटी (बलिया): क्षेत्र के रामनगर स्थित अखंड भारत निर्माण मिशन के प्रांगण मे मोहनेश्वर महादेव व रामजानकी मंदिर पर कौलवासो देवी के स्मृति में रविवार को मिशन का 10वां पासपरायण (तुलसी कृत) वैदिक मंत्रोचार के बीच सुंदरकांड के पाठ से प्रारंभ किया गया। एक माह तक चलने वाले इस पासपरायण में एक अध्याय रोजाना लोक कल्याण के लिए रामायण का पाठ होगा। मिशन के संस्थापक मोहन चंद उपाध्याय ने बताया कि आगामी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है। 14 जनवरी को पुर्णाहुति और भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण के मकसद से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर आभा उपाध्याय, सुधीर पांण्डेय, मनोज पांडेय, बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ठ मिश्र, चंदन मिश्र, गोलू मिश्र, अंतिमा कुमारी उमाशंकर यादव, आदि मौजूद थे।