सपा ने बढ़ाया वित्तविहीन शिक्षकों का मान
जागरण संवाददता रसड़ा (बलिया) शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:31 PM (IST)
जागरण संवाददता, रसड़ा (बलिया) : शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह वर्तमान सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ झूठा आश्वासन दिया है, वह निदनीय है। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में शामिल कर वित्तविहीन शिक्षकों का सम्मान बढाया है। प्रदेश के 3.50 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। यह बातें शनिवार को रसड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि 2017 से वित्तविहीन शिक्षक मानदेय के लिए लगातार आंदोलित रहे कितु सरकार ने शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक शुक्ला, सुनील यादव, बृजकिशोर प्रजापति, सुनील सिंह व आलोक रंजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें