बलिया में मृतक विनोद राजभर की तीनों बच्चियों को गोद लेंगे समाजसेवी अजय
बलिया के सहतवार में विनोद राजभर हत्याकांड के बाद समाजसेवी अजय सिंह ने मृतक की तीनों मासूम बच्चियों को गोद ...और पढ़ें

बलिया में विनोद राजभर की बेटियों को गोद लेंगे समाजसेवी अजय सिंह।
HighLights
समाजसेवी अजय सिंह ने विनोद राजभर की बेटियों को गोद लिया।
भरण-पोषण, शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे।
सपा महिला सभा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी, न्याय मांगा।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। सहतवार क्षेत्र के चर्चित विनोद राजभर हत्याकांड के बाद समाजसेवी अजय सिंह ने मानवीय पहल की है। उन्होंने मृतक की तीनों मासूम बच्चियों को गोद लेने की घोषणा की है। अजय ने कहा कि बच्चियों के भरण-पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की पूरी जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे।
पिता की हत्या के बाद परिवार पर आए संकट के बीच उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस फैसले से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विनोद के स्वजन से मिलीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
रेवती : सहतवार के राजभर बस्ती में विनोद राजभर की हत्या के मामले में शुक्रवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। उन्होंने पत्नी संजू देवी और स्वजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि घटना में छह लोग शामिल थे, जबकि मुकदमा केवल चार के खिलाफ दर्ज हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही आरोपितों पर समय से कार्रवाई और न्याय नहीं मिलने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, नीरज सिंह गुड्डू, उदय बहादुर सिंह, सुशांत राज पाठक, ध्रुव सिंह और राहुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।