सोशल आडिट टीम परखेगी अमृत सरोवरों की गुणवत्ता, 171 बनकर तैयार 55 का चल रहा निर्माण कार्य
विभाग की ओर से बताया कि जिला पंचायत की ओर से भी पांच अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 11 माह पहले जल संचयन को लेकर प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनवाने का निर्देश जारी किया गया था।
जागरण संवाददाता, बलिया : शासन के निर्देश पर जिले में अमृत सरोवरों की गुणवत्ता सोशल आडिट टीम परखेगी। इस कार्य जल्द शुरू होने वाला है। अब तक कुल 1840 के सापेक्ष 171 अमृत सरोवर बन चुके हैं। प्रथम चरण में 230 अमृत सरोवर को चयनित किया गया था। अभी के समय में 55 अमृत सरोवर पर कार्य चल रहा है।
विभाग की ओर से बताया कि जिला पंचायत की ओर से भी पांच अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 11 माह पहले जल संचयन को लेकर प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनवाने का निर्देश जारी किया गया था।
अधिकांश अमृत सरोवर अधूरे हैं, हालांकि कार्य जारी है। अब अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसके तहत जिले के 940 ग्राम पंचायतों में एक एकड़ वाले अमृत सरोवर को पहले बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की ओर से भी तीन-तीन अमृत सरोवरों के निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिले में 17 क्षेत्र पंचायत हैं। इस तरह क्षेत्र पंचायतों में भी 51 अमृत सरोवरों का निर्माण होगा।