-थानों में कबाड़ बनीं सीज गाड़ियां
स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि ठीक इसके विपरीत विकास खंड बांसडीह के खरौनी के हरिजन बस्ती में मुख्य सड़क पर वर्षों से नाली का पानी बह रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। यह समस्या वर्षों से है। इस समस्या के निदान के लिए मोहल्ला वासियों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था जिसपर उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर खंडविकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने खरौनी पहुंच कर सड़क की पानी निकासी के विकल्पों को देखा। खंडविकास अधिकारी व सचिव अखिलेश कुमार ¨सह ने पानी निकालने के संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी की।
जासं, नगरा (बलिया) : पुलिस थानों में सीज सैकड़ों वाहन कबाड़ बन गए हैं। चार पहिया व दुपहिया वाहन थाना परिसर में धूल फांक रहे हैं। समय बीतने के साथ इन वाहनों का अस्तित्व भी समाप्त होता जा रहा है। अधिकांश वाहन यातायात नियमों का पालन न करने के कारण चालान की गई हैं। विभिन्न कंपनियों की बाइक यातायात जागरूकता अभियान के दौरान सीज की गईं। आलम यह है कि खुले आसमान के नीचे रखी गईं मोटरसाइकिलें थानों पर शो पीस बन गईं हैं। इन वाहनों के विभिन्न पार्ट धीरे-धीरे निकाल लिए जा रहे हैं।
लोगो का कहना है कि यदि नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई होती तो सरकारी महकमे को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता। इन बाइकों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय का कहना है बरामद बाइकों का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से निस्तारण के बाद ही बाइकों की नीलामी होगी।