Move to Jagran APP

जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत

दुबहर थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में गोली चल गई। इसमें बब्बन यादव (50) की मौत हो गई वहीं महेश यादव (55) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 06:05 AM (IST)
जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत
जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत

जागरण संवाददाता, बलिया : दुबहर थानाक्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में गोली चल गई। इसमें बब्बन यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई वहीं महेश यादव (55 वर्ष) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी देवेन्द्र नाथ ने मातहतों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

loksabha election banner

पिपरा गांव निवासी बब्बन यादव शनिवार को अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी त्रिलोकी यादव ने उक्त भूमि का विवादित होने का हवाला देते हुए जोतने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तूतू-मैं मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस हो मौके पर जुट गये और मारपीट शुरु हो गई। इसमें भरत यादव (45), पंकज यादव (25), चन्द्र प्रताप यादव (24), विजय यादव (55) व अवधेश यादव (27) गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस बीच त्रिलोकी यादव के लड़के ने कट्टा से विरोधी पक्ष पर फायर कर दिया। इसमें एक गोली बब्बन यादव के सीने में और दूसरी उनके बड़े भाई महेश यादव की बांह में जा लगी। गोली लगने से दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

यह देख त्रिलोकी यादव के पक्ष के लोग फायर करते हुए मौके से फरार हो गये। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं बब्बन की मौत खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर तनाव के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.