विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में तीन साल से जमीन विवाद का नहीं निकला समाधान, स्वजनों संग खेत में धरने पर बैठी सीमा चौहान

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 04:58 PM (IST)

नगरा ब्लाक के बराईच गांव में सीमा चौहान अपने स्वजनों के साथ तीन साल पुराने जमीन विवाद के समाधान न होने पर खेत में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

बलिया में तीन साल से जमीन विवाद का समाधान न होने पर महिला का परिवार संग प्रदर्शन।

बलिया में तीन साल से जमीन विवाद का समाधान न होने पर महिला का परिवार संग प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। जमीन संबंधी विवाद का तीन साल से समाधान नहीं होने से नाराज नगरा ब्लाक के बराईच गाँव की सीमा चौहान मंगलवार की दोपहर अपने स्वजनों के साथ विवादित खेत में धरने पर बैठ गईं। अचानक खेत में धरने पर बैठने से क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।

सीमा चौहान के अनुसार, आराजी नंबर 292 की जमीन को लेकर वर्ष 2023 से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि एसडीएम बेल्थरारोड और थानाध्यक्ष भीमपुरा के यहां शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है।

सीमा का कहना है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें अपने स्वजनों के साथ विवादित खेत में धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर जमीन विवाद का समाधान कराने की मांग की है।सीमा का कहना है कि वर्ष 2023 से वह परेशान है।जमीन का न्याय पाने के लिए वह अपने जेवर तक बेच डाला किंतु न्याय नही मिल सका।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।