विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया ज‍िले में तीन साल से जमीन विवाद का नहीं निकला समाधान, स्वजनों संग खेत में धरने पर बैठी सीमा चौहान

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 11:30 AM (IST)

बलिया के नगरा ब्लाक के बराईच गांव में सीमा चौहान तीन साल से जमीन विवाद का समाधान न होने पर अपने परिवार के साथ खेत में धरने पर बैठी हैं। अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है, जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बलिया में तीन साल से जमीन विवाद का समाधान न होने पर महिला का धरना।

बलिया में तीन साल से जमीन विवाद का समाधान न होने पर महिला का धरना।

HighLights

  1. सीमा चौहान का तीन साल से जमीन विवाद अनसुलझा।

  2. अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया गया।

  3. एसडीएम ने मामले में जांच का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। जमीन संबंधी विवाद का तीन साल से समाधान नहीं होने से नाराज नगरा ब्लाक के बराईच गांव की सीमा चौहान मंगलवार से शुरू हुआ धरना बुधवार को भी अपने स्वजनों के साथ विवादित खेत में चल रहा है। अचानक खेत में पीडित महिला के धरने पर बैठने से क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।

नगरा ब्लाक के बराईच गाँव की सीमा चौहान के अनुसार, आराजी नंबर 292 की जमीन को लेकर वर्ष 2023 से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि एसडीएम बेल्थरारोड और थानाध्यक्ष भीमपुरा के यहां शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है।

सीमा का कहना है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें अपने स्वजनों के साथ विवादित खेत में धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर जमीन विवाद का समाधान कराने की मांग की है।

सीमा का कहना है कि वर्ष 2023 से वह परेशान है। जमीन का न्याय पाने के लिए वह अपने जेवर तक बेच डाला किंतु न्याय नही मिल सका। इस संबंध में एसडीएम शरद चौधरी ने बताया कि किन स्थिति में धारा 24 की पैमाईश नही हुई है। इसके लिए हल्का लेखपाल व कानूनगो को भेजा हूं। पीडित महिला को न्याय मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।