चुरा कर ले जाते समय स्कार्पियो पलटी, चोर गिरफ्तार
जासं, सिकंदरपुर (बलिया): थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव से स्कार्पियो चुराकर भागते समय शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने लखीराम निवासी पड़री थाना आंदर जिला सिवान, बिहार को पकड़ लिया। इसका एक साथी भाग निकलने में सफल हो गया। वाहन स्वामी अशोक वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। अशोक के दरवाजे पर स्कार्पियो खड़ी थी। चोर स्कार्पियो चालू कर खरीद-दरौली पीपा पुल के रास्ते जाने के लिए निकल गए। इसी बीच खरीद गांव के पास तेज वाहन पशु लदे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने बाहर निकला कर लखीराम से पूछताछ करने लगे। इसी बीच इसका साथी भाग निकला। ग्रामीणों ने वाहन सहित चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन स्वामी ने मौके पर पहुंच कर अपनी गाड़ी की पहचान की। पुलिस इसके सहयोग की तलाश में जुट गई है।
जासं, सिकंदरपुर (बलिया): थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव से स्कार्पियो चुराकर भागते समय शनिवार की शाम ग्रामीणों ने लखीराम नामक चोर को पकड़ लिया। वह पड़री थाना आंदर जिला सिवान, बिहार के रहने वाला है। वहीं उसका एक साथी भाग जाने में सफल हो गया। वाहन स्वामी अशोक वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। अशोक के दरवाजे पर स्कार्पियो खड़ी थी। चोर स्कार्पियो स्टार्ट कर खरीद-दरौली पीपा पुल के रास्ते जाने के लिए निकल गए। इसी बीच खरीद गांव के पास तेज वाहन पशु लदे ट्रक से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने बाहर निकला कर लखीराम से पूछताछ करने लगे। इसी बीच इसका साथी भाग निकला। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन स्वामी ने मौके पर पहुंच कर अपनी गाड़ी की पहचान की। पुलिस भागे चोर की तलाश में जुट गई है।