Move to Jagran APP

खतरा निशान से 97 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

जासं बिल्थरारोड (बलिया) सरयू के जलस्तर में निरंतर बढ़ाव जारी है। 24 घंटे में सरयू ने

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 05:56 PM (IST)
खतरा निशान से 97 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

जासं, बिल्थरारोड (बलिया) : सरयू के जलस्तर में निरंतर बढ़ाव जारी है। 24 घंटे में सरयू ने 10 सेमी बढ़ाव किया है। तुर्तीपार डीएसपी हेड पर सुबह 9 बजे सरयू का जलस्तर 64.980 मीटर दर्ज किया गया। यहां सरयू का खतरा निशान 64.010 मीटर है। जिसके सापेक्ष नदी खतरा निशान से अब 97 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है।

loksabha election banner

नदी में निरंतर जारी बढ़ाव से अब जलस्तर खतरा निशान से एक मीटर ऊपर होना तय माना जा रहा है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ को लेकर डर बना हुआ है। नदी का वर्तमान जलस्तर इस वर्ष के अपने सवोत्तम बिदु पर है। गंगा में अब घटाव शुरू हो गया है। गायघाट में गंगा का जलस्तर 55.980 मीटर दर्ज किया गया। गंगा खतरा बिदु से नीचे बह रहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.