बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने संविधान की रक्षा में कारसेवकों पर गोली चलाने की कही बात, चर्चा में बयान
बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने कारसेवकों पर गोली चलाने को संविधान की रक्षा बताया, जिससे नई बहस छिड़ ...और पढ़ें

संविधान की रक्षा में कारसेवकों पर गोली चलाने की बात कहकर बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने छेड़ी नई बहस।
HighLights
सपा सांसद सनातन पांडेय ने कारसेवकों पर बयान दिया।
बयान को संविधान की रक्षा से जोड़ा गया।
भाजपा ने सपा को घेरा, पांडेय ने खंडन किया।
जागरण संवाददाता, बलिया। सपा की ओर से अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के बाद से ही चर्चाओं के बीच बयानों का दौर भी जारी है। एनडीए की ओर से अखिलेश पर तीखे आरोपों का दौर जारी है। भाजपा ने सपा को कारसेवकों पर गोली चलवाने, राम मंदिर निर्माण का विरोध करने, अब तक दर्शन न करने और मुस्लिम तुष्टिकरण पर घेरा है। इसी प्रकरण को लेकर बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने संविधान की रक्षा में कारसेवकों पर गोली चलाने की बात कहकर नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद से ही सपा का मनोबल ऊंचा रहा है। अयोध्या में पूर्व मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करने की बात कहकर प्रदेश में सियासी पारे को चढ़ा दिया है।
भाजपा की ओर से कहा गया है कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। इन सब विवादों के बीच बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा के प्रश्न का एक जवाब देते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने संविधान की रक्षा के लिए कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, जिसे भाजपाइयों ने हिंदू विरोधी बयान बताते हुए सपा को घेर लिया। हालांकि वह बाद में अपने बयान का खंडन भी किए।