बलिया में 9343 बच्चों के खाते में भेजे गए 4.67 करोड़ रुपये, आरटीई योजना के तहत मिला फायदा
बलिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 9,343 छात्रों के खातों में ₹4.67 करोड़ भेजे गए हैं ताकि वे शैक्षिक सामग्री खरीद सकें।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
9,343 छात्रों को ₹4.67 करोड़ की सहायता मिली।
प्रत्येक छात्र को शैक्षिक सामग्री हेतु ₹5,000 दिए गए।
390 विद्यालयों को फीस प्रतिपूर्ति के लिए धनराशि मिली।
जागरण संवाददाता, बलिया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र बच्चों और विद्यालयों को बड़ी राहत मिली है। योजना के अंतर्गत 9,343 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिए कुल चार करोड़ 67 लाख 15 हजार रुपये भेजे गए हैं।
वहीं, 390 गैर-सहायतित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को फीस प्रतिपूर्ति के मद में पांच करोड़ दो हजार 80 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। प्रत्येक पात्र छात्र को पांच हजार रुपये की दर से सहायता दी गई है।
इस धनराशि से बच्चे स्कूल ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग, किताबें और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आरटीई योजना के तहत धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है।
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
