दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास, डीएम व एसपी ने भी आजमाए हाथ
दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास में डीएम व एसपी ने भी अजमाए हाथ
जागरण संवाददाता, बलिया: त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को अपनी तैयारी को पुलिस लाइन में परखा। इस दौरान जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी हाथ आजमाए और गोली दागे। इन दोनों अधिकारियों के निशाने पूरी तरह से सटीक बैठे।
पुलिस लाइन में मैदान पुलिस के जवान अपनी पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए थे। इन्हें कई ग्रुप में बांटा गया था। इसमें कुछ दंगाई भी थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो सबकुछ हकीकत है। एकाएक किसी बात को लेकर लोग उग्र होते है। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते है। फिर पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करने लगती है। मजिस्ट्रेट प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता करते है। इसी दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो जाते है और आगजनी पर उतर जाते है। इस पर मजिस्ट्रेट पुलिस को नियंत्रण करने का आदेश देते है।
इस पर पुलिस लाठी चार्ज करने के साथ आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस व रबड़ की गोली का भी प्रयोग किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच डीएम व एसपी ने आंसू गैस के गोला छोड़ा। पुलिस की इस पूर्वाभ्यास को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए थे। इस मौके पर एडिशनल एसपी संजय यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार, सदर कोतवाल विपिन सिंह आदि कई थानों की फोर्स मौजूद थी।