बलिया में चोरी की बढ़ती घटनाओं व राजफाश न होने पर पर रसड़ा कोतवाल लाइन हाजिर
रसड़ा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और लखनेश्वरनाथ मंदिर चोरी का खुलासा न होने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक ...और पढ़ें

बलिया में चोरी की घटनाओं पर एसपी का एक्शन, रसड़ा कोतवाल लाइन हाजिर।
HighLights
रसड़ा कोतवाल सुशील कुमार को लाइन हाजिर किया गया।
बढ़ती चोरी और लखनेश्वरनाथ मंदिर चोरी न सुलझने पर कार्रवाई।
कौशल पाठक बने नए कोतवाल, चोरी सुलझाना बड़ी चुनौती।
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और लखनेश्वरनाथ मंदिर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश नहीं होने पर एसपी डा. इरज राजा ने प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर कौशल पाठक को रसड़ा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनेश्वर डीह किला स्थित ऐतिहासिक मंदिर में 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारिश के दौरान चाहरदीवारी फांदकर प्रवेश किया था। बदमाशों ने पुजारी हृदयानंद पांडेय को चाकू दिखाकर रस्सी से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर भगवान भोलेनाथ के गले से करीब 1.8 किलो चांदी का नाग और 1.5 किलो की चांदी की चलनी चुरा ली।
जाते समय पुजारी का मोबाइल भी लेकर मंदिर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। नए कोतवाल के सामने चोरी का राजफाश और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।