रामगढ़ और गंगापुर में भी होगा कटानरोधी कार्य, मिली स्वीकृति
कई बार जन आंदोलनों व जिलाधिकारी के पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने रामगढ़ गंगापुर में कटानरोधरी कार्य कराने की परियाोजना को स्वीकृत किया है। यहां गंगा नदी एनएच 31 से महज 20 मीटर दूर रह गई हैं। इस स्थान के लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनकी लागत क्रमश तीन करोड़ 60 लाख व तीन करोड़ 10 लाख है।
जागरण संवाददाता, मझौंवा (बलिया) : कई बार जन आंदोलनों व जिलाधिकारी के पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने रामगढ़, गंगापुर में कटानरोधरी कार्य कराने की परियाोजना को स्वीकृत किया है। यहां गंगा नदी एनएच 31 से महज 20 मीटर दूर रह गई हैं। इस स्थान के लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनकी लागत क्रमश: तीन करोड़ 60 लाख व तीन करोड़ 10 लाख है।
इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता व इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2020 को रामगढ़ सब्जी मंडी पर तथा 24 फरवरी 2020 को सुघर छपरा ढ़ाले पर भारी संख्या में धरना प्रदर्शन किया था। तब के समय में बाढ़ खंड के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि इस परियोजना को पूर्व में भी भेजा गया था लेकिन शासन द्वारा खारिज होने के पश्चात पुन: इसको स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
इस बीच जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही से मिलकर 22 जनवरी 2020 को एक पत्र देते हुए मैने अनुरोध किया था कि जिसके बाद किलोमीटर 26.900 से 27.100 के मध्य गंगापुर रामगढ़ बाढ़ सुरक्षा कार्य 3 करोड़ 60 लाख तथा किलोमीटर 27.200 से 27.400 के मध्य गंगापुर रामगढ़ बाढ़ सुरक्षा कार्य तीन करोड़ 10 लाख की लागत से होना सुनिश्चित हुआ है। इसकी सारी प्रक्रियाएं भी जल्द पूरी करने की बाद शासन से कही जा रही है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस कार्य में पहल करने की गुजारिश की है।