Move to Jagran APP

प्रियंका के आने से नए जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव व पूर्वी जोन की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस को मानो संजीवनी मिल गयी। दावानल की तरह फैली इस खबर ने नौजवानों की कौन कहे बूढृे कांग्रेसियों को भी उछलने पर मजबूर कर दिया। अपनी वर्षों पुरानी मांग पूरी होते देख कांगेस के कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो उठे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:41 PM (IST)
प्रियंका के आने से नए जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बलिया: प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव व पूर्वी जोन की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस को मानो संजीवनी मिल गई। इसकी खबर लगते ही नौजवानों की कौन कहे बूढ़े कांग्रेसियों में भी जोश पैदा हो गया। अपनी वर्षों पुरानी मांग पूरी होते देख कांग्रेस के कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो उठे। तकरीबन चार दशकों से प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रही कांग्रेस में प्रियंका को उतारने की मांग वर्षों से चल रही थीं। कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्का मानी जाने वाली प्रियंका को दो दशकों से सक्रिय राजनीति में लाने की गुजारिश लगातार जारी थी। कार्यकर्ताओं के आग्रह को बार-बार ठुकराने वाली पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले न सिर्फ उनकी मांग पूरी कर दी बल्कि चुनावी रण को भी रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। सपा व बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस की चर्चा न करने वाले भी इस निर्णय से भौचक्के नजर आए। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इंदिरा गांधी का अक्श मानी जाने वाली प्रियंका को प्रोजेक्ट कर कांग्रेस ने राजनीतिक समीकरण ही गड़बड़ा दिया है। बहरहाल इस निर्णय से युवा कार्यकर्ताओं में जहां नए जोश का संचार होता दिख रहा है वहीं सालों से सक्रिय राजनीति से दूर हो चुके पुराने कांग्रेसी भी नई ऊर्जा से लबरेज दिखे। सबने राजनीतिक रण में प्रियंका के पदार्पण को तहे दिल से स्वीकारा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया तो कहीं मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।

loksabha election banner

किसने क्या कहा

प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। सबने आलाकमान के निर्णय की सराहना की।

- प्रियंका को पार्टी में जिम्मेदारी देने की मांग सालों से उठाई जा रही थी। पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कद्र किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी नए जोश के साथ खड़ी नजर आएगी। इससे पार्टी का सौ फीसदी फायदा होगा।

-सच्चिदानंद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

-लंबे अरसे से की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊर्जा में नजर आएगी। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना आसान होगा। एक बार फिर कांग्रेस 2009 के परिणाम के दुहराने में सफल होगी।

-दिग्विजय ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

- पार्टी महासचिव बनाये जाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपे जाने से पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सुनामी नजर आएगी। छल फरेब की राजनीति करने वाले अब कोसों दूर नजर आएंगे। लोकसभा चुनाव का परिणाम काफी अप्रत्याशित होगा।

- बृजेश ¨सह, गाट

- प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाकर पार्टी ने युवाओं में जोश भर दिया है। ये देश के लिए दूसरी इंदिरा गांधी साबित होगी। लोकसभा चुनाव में अब कांग्रेस की लहर चलेगी। पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस की जलवा नजर आएगा।

-सागर ¨सह राहुल एक दूसरे को खिलाई मिठाई, लगाए नारे

प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव व पूर्वी जाने का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यालय पर जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कहा कि इससे पार्टी का नया जीवन मिलेगा। इस मौके पर दिग्विजय ¨सह, शिवप्रताप ओझा, फूलबदन तिवारी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, रामधनी ¨सह, पारस वर्मा, सुनील ¨सह, खुर्शीद सिद्दीकी, गिरीश कोत गांधी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.