नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसजनों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
मोदी सरकार द्वारा आज से ठीक दो वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रोडवेज चौराहे पर काला दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शैलेश ¨सह पप्पू ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी कर देश को भीषण आर्थिक संकट में डालने का काम
जागरण संवाददाता, बलिया : मोदी सरकार द्वारा आज से ठीक दो वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रोडवेज चौराहे पर काला दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शैलेश ¨सह पप्पू ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी कर देश को भीषण आर्थिक संकट में डालने का काम किया गया। लघु उद्योगों का चौपट किया गया। अपनों के काला धन को सफेद धन बनाया गया और तो और सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई और सरकार द्वारा आज तक नोटबंदी के कारणों को अधिकारिक रूप से उजागर नहीं किया गया। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष यतेंद्र बहादुर ¨सह ने कहा कि सरकार सिर्फ प्रयोग कर रही है और रिजल्ट नहीं बता रही है। यह सिर्फ जुमलों की सरकार है। आने वाले वक्त में देश को पता चला जाएगा कि नोटबंदी कितनी देशहित में थी। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश ¨सह गाट, शिव प्रताप ओझा, मुन्ना उपाध्याय, फूलबदन तिवारी, रामधनी ¨सह, धीरेंद्र ओझा, जैनेंद्र पांडेय ¨मटू, पीएन शुक्ल, आनंद विक्रम ¨सह, गिरिशकांत गांधी, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद थे। आभार शहर अध्यक्ष सागर ¨सह राहुल ने व्यक्त किया।