पीआरडी के जवानों ने मनाया स्थापना
पीआरडी मानदेय कर्मचारी बेलफेयर एसो. द्वारा मंगलवार को कम्पनी बाग में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि अजय यादव ने सुभास चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत हुई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अजय यादव ने कहा कि पीआरडी संगठन आजादी पूर्व का संगठन है। इसकी स्थापना सुभाष चन्द्र बोस द्वारा की गई थी, आज सरकार की उपेक्षा के कारण खानाबदोश की जिन्दगी बीता रहे है।
जासं, बलिया : पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को कंपनी बाग में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अजय यादव ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
अजय यादव ने कहा कि पीआरडी संगठन आजादी पूर्व का संगठन है। इसकी स्थापना सुभाष चन्द्र बोस ने की थी। आज सरकार की उपेक्षा के कारण खानाबदोश की ¨जदगी जवान बीता रहे है। सरकार को इसको नियमित कर हर सुविधा देनी चाहिए। मण्डल अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार के हर कार्यक्रम में पीआरडी जवानों का योगदान रहता है। इसके बाद भी इनका शोषण होता है। इस मौके पर शमशेर ¨सह, लाल साहब, भिखारी राम, जुमादिन, विक्रम ¨सह, शुभावती देवी, किरन देवी, सुमन देवी, संजय ¨सह, अर¨वद, दिनेश राम, लाल बहादुर, शिवमंगल, राम दयाल, राम दयाल राम, संतोष पासवान आदि मौजूद थे। संचालन रंजित कुमार ने किया।