टकरसन में वृद्ध की मौत के बाद पहुंची पुलिस
थाना क्षेत्र के टकरसन में शनिवार की शाम 75 वर्षीय व
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के टकरसन में शनिवार की शाम 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों की खींचतान के बाद गांव में पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवनाथ यादव की कोई संतान नहीं थी। वे तीन भाई थे। एक भाई का परिवार मुंबई व दूसरे का परिवार यहीं रहता है। उन्हीं के साथ शिवनाथ भी रहते थे। शनिवार की शाम उनकी मृत्यु के बाद मुंबई में रहने वाले भाई के परिवार वालों ने संदेह व्यक्त किया। थाने पर फोन काल आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर मंटू राम ने बताया कि एक पक्ष के लोगों द्वारा संदेह जताया जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। घटना को लेकर गांव में चर्चा होती रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें