Move to Jagran APP

Ballia में मौसम हुआ सुहाना, आसमान में छाए घने बादल, चल रही हैं तेज हवाएं

आसमान में चमक के साथ बूंदा-बांदी व तेज हवा चलने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवानृवित वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया की अगर वर्षा अधिक हुई तो सब्जी की खेती को नुकसान होगा।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Fri, 26 May 2023 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 10:42 AM (IST)
Ballia में मौसम हुआ सुहाना, आसमान में छाए घने बादल, चल रही हैं तेज हवाएं
सुबह से आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं।

जागरण संवाददाता, बलिया : मौसम में गुरुवार को अचानक आए बदलाव का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह से आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी के भाव नजर आने लगे हैं।

loksabha election banner

खेतों में नमी से जोताई में आसानी होगी। इसके अलावा धान की नर्सरी तैयार करने में काफी सुविधा होगी। दुबहर के किसान राकेश प्रजापति ने कहा कि बारिश होने से किसानों को लाभ मिलेगा। खेती-किसानी में मदद मिलेगी। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विज्ञान प्रभारी सुरेश सिंह ने कहा कि हवा का दबाव कम है। मौसम दो दिनों तक खराब रहने की संभावना है लेकिन झमाझम वर्षा नहीं होंगी।

आसमान में चमक के साथ बूंदा-बांदी व तेज हवा चलने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवानृवित वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया की अगर वर्षा अधिक हुई तो सब्जी की खेती को नुकसान होगा। भिंडी, करैला, कोहड़ा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, लौकी आदि फसलों को काफी क्षति पहुंच सकती है।

वहीं गन्ना व मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए वर्षा लाभदायक रहेगी। किसान वर्षा होने पर खाली खेतों की जोताई कराकर छोड़ देंगे जिससे कीड़े-मकोड़े नष्ट हो जाएंगे। धान के बेहन डालने के लिए भी खेत तैयार हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.