विकास कार्यों का होगा सत्यापन
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से विकास की वास्तविक स्थिति शासन के पास पहुंचेगी। इसके बाद आगे की योजनाएं तैयार होंगी।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से विकास की वास्तविक स्थिति शासन के पास पहुंचेगी। इसके बाद आगे की योजनाएं तैयार होंगी। यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में भाजपा के कार्यकर्ता जाएंगे और वहां के सरकारी आवास, शौचालय, पेयजल, सड़क, बिजली, किसान सम्मान योजना, पेंशन आदि के संदर्भ में वहां के लोगों से जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट भाजपा के जिला कार्यालय को भेजेंगे। जिला कार्यालय से उक्त रिपोर्ट को प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष उसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की नीतियों, रीतियों, योजनाओं के संदर्भ में भी लोगों को बताया जाएगा।