पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली रैली
जासं बलिया गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट से वृक्ष गंगा अभियान शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाली गई। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया।
जासं, बलिया : गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट से वृक्ष गंगा अभियान शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाली गई। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर, सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। इस दौरान शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे का जन्मदिन पौधरोपण करने के साथ ही मनाया गया। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने व पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विवेक सिंह, अन्नपूर्णा देवी, कंचन चौबे, कृपाशंकर यादव, दिनेश पांडेय, संजय, सुग्रीव यादव, रामाश्रय यादव, केदारनाथ चौधरी, अजय वर्मा आदि थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप